फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Success will come only through hard work: Thakur Ramveer

कड़े परिश्रम से ही मिलेगी सफलता : ठाकुर रामवीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Success will come only through hard work: Thakur Ramveer
कांठ। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य सरकारी नौकरियों में चयनित 36 अभ्यार्थियों के लिए शनिवार को कांठ में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अभ्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कांठ के पट्टी मौढ़ा स्थित एक शैक्षिक संस्थान में शनिवार को आयोजित समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि कड़े परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के जरिए ही नौकरियों में कामयाबी प्राप्त कर देश और समाज की सेवा की जा सकती है। विधायक ने 36 अभ्यार्थियों को मेडल और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसी के साथ हिंदी पत्रकारिता के अवसर पर मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष/सहकारी समिति मौहड़ी हजरतपुर के सभापति सुनील चौहान और सेंटर संचालक मुनेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघ चालक कृष्णगोपाल सिंह, अनुज बिश्नोई व विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

--फोटो सं. 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed