Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Success stories written from behind bars, three inmates achieve first class

UP Board Results: सलाखों के पीछे से लिखी सफलता की कहानी, मुरादाबाद में तीन बंदियों ने हासिल की प्रथम श्रेणी

Fri, 24 Apr 2026 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 02:50 AM IST
सार

मुरादाबाद जिला जेल में बंद तीन बंदियों अनुज, पंकज गुप्ता और रोहित कुमार ने मेहनत के दम पर यूपी बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। एक अन्य बंदी आकाश कुमार असफल रहा। 

विज्ञापन
Success stories written from behind bars, three inmates achieve first class
मुरादाबाद जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिला जेल में बंद तीन बंदियों ने अपनी मेहनत और लगन से यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। इन बंदियों ने सलाखों के पीछे रहते हुए शिक्षा की नई कहानी लिखी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में बंदी अनुज ने 429 अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन


उसने 71.6 फीसदी अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में बंदी पंकज गुप्ता ने 343 अंक हासिल किए। पंकज ने 68.6 फीसदी अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। रोहित कुमार ने 342 अंक पाकर 68.4 फीसदी के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। एक अन्य बंदी आकाश कुमार ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। हालांकि वह अनुत्तीर्ण हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जमानत पर हैं तीन बंदी
मुरादाबाद। मुरादाबाद जेल के इन बंदियों ने अपनी परीक्षाएं बरेली सेंट्रल जेल में दी थीं। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दोनों बंदी और अनुत्तीर्ण होने वाले तीसरा बंदी जमानत पर जेल से रिहा हो चुके हैं। वह अब अपनी आगे की पढ़ाई और जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं। दूसरी ओर हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाला बंदी अनुज अभी भी जेल में ही बंद है। जेल प्रशासन उसके भविष्य की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

जेल प्रशासन का सहयोग
जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने हाईस्कूल पास करने वाले बंदी अनुज को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने अनुज को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। यह पहल बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होगी। जेल प्रशासन शिक्षा के माध्यम से बंदियों के पुनर्वास पर जोर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed