{"_id":"62b232be23c99f7d0563a640","slug":"subordinate-beat-supervisor-city-news-mbd4322072106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म हाउस के सुपरवाइजर पर कैंची से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्म हाउस के सुपरवाइजर पर कैंची से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। फार्म हाउस में काम को लेकर हुए विवाद में मातहत ने अपने सुपरवाइजर पर घास काटने वाली कैंची से हमला कर दिया। घायल सुपरवाइजर के लहूलुहान छोड़ कर्मचारी भाग निकला। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने केस दर्ज कर फरार हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी रामवीर सिंह का बेटा राजीव सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सीएल गुप्ता फार्म हाउस में सुपरवाइजर है। रामवीर बीस जून को बेटे राजीव से मिलने फार्म हाउस गया था। वहां कर्मचारी अनिल सैनी निवासी रीटवाला निकट सलेम सराय थाना डिलारी से काम करने को लेकर राजीव से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद में अनिल सैनी ने घास काटने वाली कैंची से राजीव पर हमला कर दिया। कैंची लगने से राजीव के पेट, पीठ व शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल राजीव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से भाग गया। रामवीर ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
----------