फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Subhaspa's organization is growing in Western UP: Rajbhar

सुभासपा का संगठन पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा : राजभर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa's organization is growing in Western UP: Rajbhar
मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार का दावा किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव हेतु संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्होंने लाइनपार स्थित बैंक्वेट हॉल में समीक्षा बैठक में संगठनात्मक विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता से संवाद स्थापित करना होगा। पार्टी सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम संचालित करेगी। 27 देहात विधानसभा में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी रवि चौधरी को मिली है। रवि चौधरी ने जनसंपर्क बढ़ाने की बात कही। बैठक का संचालन रितेश राम ने किया। कार्यक्रम में राम अवतार जिंदल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, शक्ति सिंह, मंत्री प्रतिनिधि दीपक चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बलराज प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत बंजारा, प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार, अशोक सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

परशुराम संघर्ष समिति ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का मुद्दा उठाया
मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री अरविंद राजभर के समक्ष परशुराम संघर्ष समिति अध्यक्ष ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का मुद्दा उठाया। भरोसा जताया कि सुभासपा नेता इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगे। परशुराम संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। पूर्व मंत्री ने इस मुद्दा को चुनाव बाद उठाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर सूर्या शर्मा, वाशु शर्मा, पारस शर्मा, रजत श्रोत्रिय, विष्णु शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed