फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector son arrested in rape

नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में दरोगा का बेटा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
sub inspector son arrested in rape
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दरोगा के बेटे ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़ित को पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस आरोप के साथ महिला ने पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला दूसरों के घरों में खाना बनाने का कार्य करती है। बुद्धि विहार में रहने वाले दरोगा के घर भी यह महिला खाना बनाती थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आठ माह पहले दरोगा के बेटे दीपक यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। तब काम छूटने और बदनामी के डर में उसने किसी से कोई शिकायत नहीं की। सोमवार को फिर से आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसे बदनाम करने की धमकी दी। इस बार महिला ने हिम्मत की ओर आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर मझोला थाने पहुंच गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी दीपक यादव के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed