फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector beaten by mob

डीजे बंद कराने गए दरोगा के साथ मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
sub inspector beaten by mob
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में डीजे बंद कराने गए दरोगा के साथ लोगों ने अभद्रता कर दी। दरोगा ने विरोध किया तो लोग मारपीट पर उताऊ हो गए। गुस्साए लोगों ने दरोगा के साथ मारपीट की और बाइक में तोड़फोड़ की। बचाने आए पार्षद पति के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को किसी तरह बचाया। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद समेत तीस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर के पीतल बस्ती में रविवार रात युवक डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पीतल बस्ती चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीजे बंद करा दिया। इससे गुस्साए लोगों ने दरोगा को घेर लिया। दरोगा ने विरोध किया तो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए पार्षद पति सोमपाल सिंह के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरोगा व पार्षद पति को बचाया। पुलिस ने इस मामले में पीतल बस्ती नंद कॉलोनी निवासी पार्षद पति सोमपाल सिंह की तहरीर पर सोनू सैनी, भोजराम, विनोद कुमार, जसपाल, दिनेश कश्यप, राजवीर, सोनू, मोनू ठाकुर को नामजद करते हुए तीस के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने राजवीर, सोनू , जसपाल, मोनू ठाकुर निवासी गोविंद नगर थाना कटघर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed