फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector arrested

रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
sub inspector arrested
स्वार (रामपुर) दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के नाम पर पीड़िता पक्ष से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपी दरोगा को उसके आवास से पकड़ा गया है। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की है। दरोगा के पकड़े जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बहन की शादी स्वार कोतवाली क्षेत्र समोदिया गांव में एक युवक से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि विवाहिता को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया गया था। यहां तक कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और दुराचार हुआ तथा गर्भपात कराया गया। ऐसे में विवाहिता ने स्वार कोतवाली में 11 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

यह मुकदमा एडीजी के आदेश पर दर्ज किया गया है। इस मामले में दारोगा शोकेंद्र कुमार विवेचक हैं। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने में हीलाहवाली की गई। पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज नहीं कराए गए। आरोप है कि दरोगा प्रतिवादी पक्ष से मिला हुआ है और विवेचना तेज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पीड़िता पक्ष से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित पक्ष दरोगा से अपेक्षित सहयोग न मिलने और रिश्वत मांगने से आहत था। उसने एंटी करप्शन मुरादाबाद से शिकायत की। पीड़ित पक्ष दरोगा के आवास पर पहुंचा और मांगी गई रिश्वत जैसे ही दी, तो एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को रंगेहाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed