फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students who failed in LLB protested and raised slogans against the university.

Moradabad News: एलएलबी में फेल हुए छात्रों ने किया प्रदर्शन, विवि के खिलाफ नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students who failed in LLB protested and raised slogans against the university.
मुरादाबाद। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में फेल होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विवि कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने गुरु जंभेश्वर विवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग उठाई। छात्र-छात्राओं की कुलपति के साथ करीब एक घंटे नोक-झोंक हुई। बाद में वार्ता भी हुई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित गुरु जंभेश्वर विवि के कैंप कार्यालय में शुक्रवार को अमरोहा के हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ के करीब 60 छात्र-छात्राएं पहुंचे। कुछ छात्र ऐसे थे, जिनकी चार विषय में बैक तो कुछ की दो व तीन विषय में बैक लगी है। छात्र-छात्राओं ने विवि में नारेबाजी की। आरोप है कि उन्हें जानबूझकर कई विषय में शून्य नंबर दिए गए हैं। फिर से उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएं और नंबर बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के प्राचार्य कहते हैं कि विवि से परीक्षा परिणाम बनता है। इसलिए विवि जाओ। विवि आने पर कहा जा रहा है कि परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। जबकि कॉलेज की ओर से परीक्षा परिणाम की पीडीएफ दे दी गई है। उनका कहना है कि पहले सेमेस्टर में कई विषयों में शून्य नंबर मिले हैं। दूसरे सेमेस्टर का कोर्स अभी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद विवि की ओर से दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बीएएलएलबी और एलएलबी की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 28 मई से शुरू होनी हैं। हमारी मांग है कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाए और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाए।
00
परीक्षा फीस वापस करने की छात्र-छात्राओं ने उठाई मांग
हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रथम सेमेस्टर के छात्र सिकंदर ने कहा कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच नहीं कराई जा रही है तो दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा फीस वापस की जाए। उनके साथ करीब 20 छात्र-छात्राओं ने पत्र लिखकर विवि को सौंपा। उनका कहना है कि कॉलेज में 18500 रुपये फीस जमा है। इससे साथ ही विवि में 1200 रुपये परीक्षा फीस जमा की गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के 139 छात्र-छात्राओं में से केवल सात पास हैं। 90 छात्र-छात्राओं का चार विषय में बैक है।
00
विवि को बदलने के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र
हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राओं ने फेल होने पर जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। छात्र सिकंदर ने बताया कि नर्सरी से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई में फेल नहीं हुए। कॉलेज और विवि की मिलीभगत से विद्यार्थियों से पहले पूरी फीस ली गई। बाद में 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को फेल कर पीडीएफ कॉलेज के ग्रुप में भेज दी गई। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम नहीं घोषित किया गया है। सभी विद्यार्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि विवि और कॉलेज की ओर से हमें कोई न्याय नहीं मिल रहा है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को गुरु जंभेश्वर विवि से एमजेपीआरयू बरेली ट्रांसफर किया जाए। इस दौरान हर्ष रोषी, कृतिका, सिमरन, श्वेता, मोहम्मद अमान आदि मौजूद रहे।

छात्रों की बातचीत
-परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्कूल की ओर से इसकी पीडीएफ दे दी गई है। कई विषय में बैक लगी है। ऑनलाइन परीक्षा परिणाम नहीं दिया गया है। -महक, छात्रा
-स्कूल में फीस लेने के बाद परीक्षा परिणाम की पीडीएफ दे दी गई। कई विषय में बैक है। सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा कराई जा रही है। तैयारी करने के लिए समय नहीं दिया गया। -जेबा, छात्रा
-पहले सेमेस्टर में कई विषय में बैक लगी है। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने वाली है लेकिन अभी तक कॉलेज में सिलेबस पूरा नहीं कराया गया। हमारी मांग है कि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाए। -वर्षा, छात्रा

00
वर्जनं
अभी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा तिथि नहीं बदली जाएगी। अगर सिलेबस कंपलीट नहीं है तो छात्र-छात्राएं लिखकर दें। उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed