{"_id":"67881d3213859ff84d0c9c01","slug":"students-were-thrilled-to-hear-information-on-the-wireless-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-564426-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वायरलेस पर सूचनाएं सुन रोमांचित हुए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वायरलेस पर सूचनाएं सुन रोमांचित हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाने में वायरलेस पर सूचनाएं सुनकर विद्यार्थी रोमांचित हो गए। वायरलेस कैसे काम करता है, इसके बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह तोमर ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। मौका था कोतवाली मुगलपुरा में राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के थाना भ्रमण कार्यक्रम का।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया। थाने में महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, मुख्य कार्यालय, हवालात, डाक कार्यालय आदि का भ्रमण कराकर विद्यार्थियों को उसके संबंध में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज की सुरक्षा के लिए पुलिस एक महत्वपूर्ण इकाई है। यह सभी का कर्तव्य है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। इस दौरान नरगिस सैफी, सीमा तोमर, प्रीति, दीपिका, शिक्षक राजपाल सिंह, संगीता चौधरी, मोहम्मद शरीफ, महेश आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब
सवाल : यदि कोई पुलिसकर्मी डराता है या धमकी देता है तो क्या करना चाहिए? - शुभम सैनी, छात्र
जवाब : डराया तब जाता है, जब आप गलत काम करते हैं। इसके बावजूद यदि ऐसा कुछ हुआ है तो वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जा सकती है।
सवाल : झगड़ा होने पर कई बार अमीर लोग छूट जाते हैं, ऐसा क्यों? - यस्तिका शर्मा, छात्रा
जवाब : यह गलत धारणा है। बहुत से ऐसे मामले हैं, जिसमें संपन्न होने के बाद भी लोगों ने अपराध किया और पुलिस की जांच के बाद आज वह जेल में हैं।
सवाल : क्या पुलिस विभाग में भी रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है? - फैज खान, छात्र
जवाब : पहले शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाता था और वर्षवार उसे सुरक्षित रख दिया जाता था। अब रिकॉर्ड ऑनलाइन भी रहता है। जब भी जरूरत पड़ती है, उसे अधिकारियों को दिया जाता है।
विज्ञापन
सवाल : यदि कोई शिकायत आती है तो वह एफआईआर में कैसे बदलती है? - अब्दुल रहमान, छात्र
जवाब : कोई अपराध होने के बाद पीड़ित थाने में प्रार्थनापत्र देता है। जीडी ऑफिस में उसे ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। इसे ही एफआईआर (फर्स्ट इंफाॅर्मेशन रिपोर्ट) कहते हैं। फिर उस अपराध की विवेचना की जाती है और आगे की कार्रवाई होती है।