फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students troubled by waterlogging on the road in front of the school.

Moradabad News: स्कूल के सामने सड़क पर जलभराव से छात्र परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students troubled by waterlogging on the road in front of the school.
बिलारी। सहसपुर गांव में परिषदीय स्कूल जाने वाली सड़क पर जलभराव होने से छात्र परेशान हैं। सहसपुर गांव में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से जो सड़क सहसपुर राजमहल को जा रही है, उसी सड़क पर विद्युत उपखंड कार्यालय भवन बना हुआ है। कार्यालय के सामने से मुख्य सड़क पार कर परिषदीय प्राइमरी स्कूल प्रथम और कन्या जूनियर स्कूल को जाने का एक मात्र रास्ता है। रास्ते पर मुड़ने से पहले मुख्य सड़क के दक्षिण की दिशा में लगातार गंदा पानी भरा हुआ है। पानी भरा रहने से मच्छर पनप रहे हैं। मुख्य सड़क से स्कूल के रास्तों को मुड़ते समय छात्र अक्सर पानी और कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सहसपुर प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका जैसल विजय ने बताया कि इस समस्या से खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया है। ब्लॉक के एडीओ पंचायत शकील अहमद ने बताया कि राजमहल रोड पर सफाई कर्मियों का समूह भेजकर स्कूल के रास्ते के सामने जलभराव खत्म कराया जाएगा और सफाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed