फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students of government colleges will not feel

Moradabad News: विषय शिक्षक की राजकीय कॉलेजों के बच्चों को नहीं खलेगी कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Students of government colleges will not feel
मुरादाबाद। जिले में राजकीय कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को विषय अध्यापक की कमी के कारण शिक्षण कार्य में परेशानी नहीं हो, इसकी व्यवस्था प्रशासन करेगा। इसके लिए किसी अन्य राजकीय कॉलेज अथवा प्राइवेट शिक्षक के माध्यम से संबंधित कॉलेज की कक्षा में स्क्रीन लगाकर जिला मुख्यालय से ऑनलाइन लाइव पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। मंडलायुक्त की सलाह के बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ सुमित यादव ने डीआईओएस को इसके लिए जगह तलाशने के साथ किस राजकीय विद्यालय में किन विषयों के अध्यापक नहीं हैं, उसका डेटा कलेक्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि जिले में 38 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। मंडलायुक्त के संज्ञान में आया है कि इनमें से कुछ कॉलेज ऐसे हैं, जहां कुछ विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में संबंधित विषयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी दिक्कत होती है। मंडलायुक्त ने नवागत डीएम अनुज सिंह से ऐसे विद्यार्थियों के शिक्षण की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि इसके लिए जिला मुख्यालय पर जीआईसी, जीजीआईसी अथवा अन्य किसी स्थान से संबंधित विषय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन लाइव पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। डीआईओएस को इसके लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनसे सभी 38 राजकीय कॉलेजों में से जिन कॉलेजों में जिस विषय के अध्यापक नहीं हैं, उसकी सूची तैयार करने को कहा गया है। इसके बाद अगर उस विषय के किसी दूसरे राजकीय कॉलेज में कोई अध्यापक हैं तो उनके माध्यम से अगर नहीं हैं तो किसी प्राइवेट कॉलेज के अध्यापक के माध्यम से जिला मुख्यालय पर चयनित स्थान से ऑनलाइन लाइव पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। संबंधित कॉलेज में भी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी। जहां विद्यार्थी क्लासरूम जैसे पढ़ने का अहसास करते हुए उस विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगे जिसके उनके कॉलेज में अध्यापक नहीं हैं। सीडीओ ने बताया कि जुलाई के अंत तक इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article