फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   students faced problem on questions of village devolpment project in lekhal exam

ग्रामीण विकास परियोजनाओं के प्रश्नों में उलझे लेखपाल के परीक्षार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
students faced problem on questions  of village devolpment  project in lekhal exam
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित राजस्व विभाग में लेखपाल पद की परीक्षा रविवार को शहर के 33 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षार्थियों से गणित, हिंदी, सामान्य अध्ययन और ग्रामीण परिवेश विषय से 25-25 प्रश्न पूछे गए। ‘भावी’ लेखपालों को ग्रामीण परिवेश विषय में ग्रामीण विकास की परियोजनाओं से जुड़े सवालों ने छात्रों को खूब उलझाया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि प्रश्न सीधे-सीधे न पूछकर गहन अध्ययन के आधार पर पूछे गए थे। जैसे किस मंत्रालय द्वारा योजना चलाई गई, नोडल विभाग कौन सा रहा, योजना का उद्देश्य आदि सवाल रहे। खासकर महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना आदि से जुड़े काफी प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा हिंदी में रस, छंद, अलंकार, लेखकों-कवियों की कृतियों से संबंधित प्रश्न, गणित में लघुत्तम और महत्तम समापवर्त्य, सांख्यिकी से संबंधित प्रश्न और सामान्य अध्ययन में करंट अफेयर्स की भरमार रही। परीक्षार्थियों के मुताबिक हिंदी, गणित और सामान्य अध्ययन में काफी आसान प्रश्न पूछे गए। इसके चलते मेरिट हाई रहने की संभावना है। हालांकि मूल्यांकन के समय चार प्रश्नों के उत्तर गलत पाए जाने पर नियमानुसार एक सही प्रश्न के अंक भी काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed