फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student slaps girl student five times in five seconds both nursing students in TMU campus

Viral Video: पांच सेंकेड में छात्र ने छात्रा को मारे पांच थप्पड़, टीएमयू कैंपस में दोनों नर्सिंग के स्टूडेंट

Tue, 11 Apr 2023 07:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Apr 2023 07:06 PM IST
सार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र, छात्रा के साथ मार-पिटाई करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Student slaps girl student five times in five seconds both nursing students in TMU campus
छात्र ने छात्रा को पांच सेंकेड में मारे पांच थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड स्थित टीएमयू के परिसर में एक छात्र ने छात्रा की पिटाई कर दी। छात्र ने छात्रा को पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान कुछ छात्रों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले की जांच बैठा दी है और दोनों को संस्थान से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

ग्यारह सेकेंड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक छात्र और एक छात्रा पार्क में बैठे हैं। अन्य छात्र भी वहां काफी संख्या में मौजूद थे। छात्र छात्रा दोनों के बीच बातचीत चल रही है। इतने में ही छात्र गुस्से में उठता है। छात्रा के कम से कम पांच से छह थप्पड़ गाल पर मार देता है। उसके बाद एक युवक छात्र को रोकता है। इसी दौरान पिटाई के पूरे घटनाक्रम को वीडियो के कैद कर वायरल कर देता है। पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि किसी छात्रा की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पाकबड़ा थाने में तैनात महिला हेल्प लाइन की टीम को जांच पर लगाया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र, छात्रा के साथ मार-पिटाई करता नजर आ रहा है। यह घटना 5 अप्रैल 2023 की बताई जाती है। जैसे ही यह मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन के संज्ञान में आया तो दोनों विद्यार्थियों को सभी शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित करके जांच बैठा दी गई। छात्र के परिजनों को सूचना देकर बुलाकर घटनाक्रम से अवगत कराया गया।

जांच के दौरान दोनों विद्यार्थियों ने अपने लिखित बयान में बताया कि दोनों आपस में दोस्त हैं और नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी हैं। साथ ही छात्र अपने इस कृत्य पर वीडियो में माफी मांगते हुए शर्मिंदा दिखाई दे रहा है तथा दोनों विद्यार्थियों ने भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने का लिखित आश्वासन भी दिया है। 

यूनिवर्सिटी द्वारा गठित जांच कमेटी की संस्तुति अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एमपी सिंह, मीडिया प्रभारी, टीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed