फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student shot at after threat, narrowly escapes

Moradabad News: धमकी के बाद छात्र पर फायरिंग, बाल बाल बचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Student shot at after threat, narrowly escapes
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरूवा चौराहे पर शुक्रवार को धमकी के बाद बाइक सवारों ने बीएससी के छात्र पर फायरिंग की। हमले में छात्र बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


छजलैट थानाक्षेत्र के कोकारपुर का मूल निवासी इरफान हाली पांच साल से शेरूवा चौराहे पर रहते हैं। इरफान का बेटा जीशान अमरोहा स्थित एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। छात्र ने बताया कि शुक्रवार को उसके पैतृक गांव कोकारपुर में चचेरी बहन की चौथी की रुख्सती का कार्यक्रम था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव से लौटकर आया था।
विज्ञापन

इस दौरान शेरूवा चौराहे पर उसको एक बाइक पर दो युवक सवार दिखाई दिए। दोनों ने उसे हाथ से इशारा कर रोकने की कोशिश की। किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह बचने के लिए भागने लगा। बाइक सवारों ने उसका पीछा कर लिया। शेरूआ चौराहे पर बाइक सवार गिर गए। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली छात्र की कनपटी के नजदीक से होकर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास के दुकानदार भी मौके पर आ गए। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले पीड़ित जिशान के दोस्त से पाकबड़ा में झगड़ा हुआ था। पाकबाड़ा में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके बाद छात्र को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकी मिली थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed