{"_id":"5845bf4d4f1c1be159448466","slug":"student-of-three-class-death-by-dogs-bites","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार कुत्तों ने कक्षा तीन की छात्रा को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार कुत्तों ने कक्षा तीन की छात्रा को मार डाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
कुत्ताेें ने ले ली बच्ची की जान
- फोटो : अमर उजाला
कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम चित्तूपुर के जंगल में खूंखार कुत्तों के झुंड ने कक्षा तीन की छात्रा को नोच-नोचकर मार डाला। घटना सेे एक बार फिर इलाके में सनसनी फैल गई है। अब खूंखार कुत्तों के हमले में मरने वाले बच्चाें की संख्या सात हो गई है।
सोमवार दोेपहर में थाना क्षेत्र के ग्राम चित्तूपुर निवासी मेहंदी हसन की दस वर्षीय बेटी रहनुमा पड़ोस के ही जुबैर, बिलाल और जिबली के साथ गांव की उत्तरी दिशा में जंगल में खेलने के लिए गए थी। इसी दौरान आठ-दस खूंखार कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमलाकर दिया।
किसी तरह से जुबैर, जिबली और बिलाल तो पास के ही पेड़ पर चढ़ गए, जबकि खूंखार कुत्तों नेे रहनुमा को घेर कर उसके सिर, गर्दन और शरीर को नोचना शुरू कर दिया। इस पर कुछ ही देर में छात्रा रहनुमा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के वक्त मां-बाप बैंक की लाइन में लगे थे
खूंखार कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाली छात्रा रहनुमा अपनी मां वरीशा और बाप मेहंदी हसन की लाडली थी। जिस वक्त रहनुमा के साथ यह घटना हुई तक उसके मां-बाप दोनाें ही कुंदरकी की बैंक आफ इंडिया शाखा से पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे थेेे।
जब पति-पत्नी को बेटी के साथ हुई घटना का पता चला तोे वह बिलख पडे़ और दौड़कर घर पहुंचे। लाडली बेेटी का शव देखकर मां वरीशा बिलख पड़ी। रहनुमा के भाई नबी हसन, मोेहम्मद फैज, इखलास और एजान आदि का रोते बिलखते बुरा हाल था।