फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student discharge, investigator recorded statement

Moradabad News: अस्पताल से छात्र डिस्चार्ज, विवेचक ने दर्ज किए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Student discharge, investigator recorded statement
मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में बेरहमी से पीटे छात्र की हालत में कुछ सुधार हो गया। शुक्रवार को उसे साईं अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। केस के विवेचक मेघराज सिंह ने शुक्रवार शाम घर पहुंचकर छात्र के बयान दर्ज किए। जिसमें छात्र ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

मझोला के कांशीराम नगर निवासी विजय पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य और टीचर पुष्कर सिंह चौहान के खिलाफ पिटाई करने और और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया था। जिसमें विजय पाल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा दिव्यांश पाल सातवीं कक्षा में पढ़ता है। 23 अगस्त को टीचर पुष्कर सिंह चौहान ने दिव्यांश की पिटाई की थी। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई थी। उसे साईं अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रधानाचार्य से टीचर की शिकायत की तो उन्होंने भी धमकाया। शुक्रवार को छात्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विवेचक ने घर जाकर बच्चे के बयान दर्ज किए हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article