फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student commits suicide after Troubled by teasing in Amroha

UP: 10वीं क्लास की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर दी जान, मां बोली- पुलिस सुन लेती तो जिंदा होती मेरी बेटी

Wed, 17 Jan 2024 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jan 2024 12:10 PM IST
सार

अमरोहा के मंडी धनौरा के एक गांव में छेड़खानी से परेशान छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। गांव का ही एक युवक काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा की मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
student commits suicide after Troubled by teasing in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा में छेड़खानी से परेशान होकर अनुसूचित जाति की युवती (19) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह जिले के एक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों ने शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर की बेटी पांच दिन पहले ही विद्यालय के छात्रावास से अपने घर आई थी। मंगलवार की शाम करीब सात बजे छात्रा अपने गांव के बाहरी हिस्से से गुजर रही रेलवे लाइन तक पहुंच गई। उसी समय कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


आसपास मौजूद ग्रामीण ट्रैक पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव में चर्चा फैली तो छात्रा का पिता भी मौके पर पहुंच गया। शव की शिनाख्त की। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गांव का ही एक युवक घर से निकलते समय छेड़खानी करता था। थाने में शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर सीओ को भी समस्या बताई थी लेकिन फिर भी पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की।

मां बोली, पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जान न देती
छात्रा के शव का पंचनामा भरते समय परिजन पुलिस पर भड़क गए। मृतका की मां बोली, हमारी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बेटी जान देने को मजबूर नहीं होती। पंचनामे पर हस्ताक्षर से पहले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। काफी समझाकर पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी की।

छात्रा के ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का पता चला है। छेड़खानी के कारण आत्महत्या की जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।- राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed