{"_id":"2193392ee583ef5f927c409586438189","slug":"student-cheated-in-livein-relation-by-her-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रिलेशन में छात्रा को मिला धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन रिलेशन में छात्रा को मिला धोखा
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 23 Sep 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल की एक छात्रा को लिव इन रिलेशन में धोखा मिला है। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने तीन साल तक उसे पत्नी के रूप में रखा और नई गर्ल फ्रेंड मिलने पर पुरानी से नजरें फेर लीं। छात्रा ने पुलिस में मामले की शिकायत की है। छात्रा का कहना है कि उसका प्रेमी अब किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है, लिहाजा उसे रोका जाए।
आरोपी युवक महानगर में कंप्यूटर सेंटर चलाता है। संभल की एक युवती दिल्ली रोड पर लोधीपुर में स्थित संस्थान में छात्रा है। उसका प्रेमी भी इसी संस्थान में उससे एक साल सीनियर था। पढ़ाई के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों मझोला थाना क्षेत्र में ही किराए के घर में बतौर लिव इन पार्टनर रहने लगे। युवती का आरोप है कि करीब तीन साल तक वह अपने प्रेमी के साथ रही।
संस्थान से पास आउट होने के बाद उसके प्रेमी ने हाल ही में खुशहालपुर में कंप्यूटर सेंटर खोल लिया है। वह मूलत: असमोली थाना क्षेत्र के एंचोड़ा कम्बोह का रहने वाला है। छात्रा अपनी मां के साथ मंगलवार को मुरादाबाद आई और शिकायत लेकर एसएसपी के यहां पहुंची। छात्रा का कहना था कि उसका प्रेमी अब किसी दूसरी गर्ल फ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा है। वह उसी के साथ शादी की तैयारी भी कर रहा है। युवती ने इस शादी को रुकवाने की मांग की है।