फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student Aditi took charge of the Mainather police station for a day.

Moradabad News: छात्रा अदिति ने एक दिन के लिए संभाली मैनाठेर थाने की कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Student Aditi took charge of the Mainather police station for a day.
मैनाठेर। मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को आत्मविश्वास और नेतृत्व का अवसर देने के उद्देश्य से हाईस्कूल की मेधावी छात्रा अदिति शर्मा को एक दिन के लिए मैनाठेर थाना प्रभारी बनाया गया। नौबत सिंह विद्या देवी इंटर कॉलेज मैनाठेर की 10वीं की छात्रा अदिति ने थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली समझी और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए उपनिरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मिशन शक्ति कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला बैरक और थाना परिसर का निरीक्षण किया। सरकारी वाहन से क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। बाजार में पैदल गश्त कर दुकानदारों से दुकानों के सामने वाहन खड़े न करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। मौके पर प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह, महिला आरक्षी रूबी खान व प्रधानाचार्य रिंकुल सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed