फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strong evidence of threatening the inspector and throwing the file, yet the accused is far from caught

इंस्पेक्टर को धमकाने और फेंकीं फाइलें के पुख्ता सबूत, फिर भी आरोपियों पर हाथ नहीं डाल पा रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Strong evidence of threatening the inspector and throwing the file, yet the accused is far from caught
मुरादाबाद। मझोला थाने में इंस्पेक्टर को धमकाने व फाइलें फेंकने के पुख्ता सबूत होने के बावजूद खाकी वादी पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस न तो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का कोई प्रयास करती दिखाई दी और न ही वीडियो से अभी तक अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह की ओर से आठ अक्तूबर को केस दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बंगाली समाज के लोग हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। एक गुट के लोगों ने दूसरे स्थान पर आयोजन करने के लिए अनुमति मांगी थी। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके चलते दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ धारा 107-16 की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी गई थी। मुचलका पाबंद किए गए लोगों में भाजपा लाइनपार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौहान का नाम भी शामिल है। गुरुवार रात भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे, भाजपा के लाइनपार मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, महानगर महामंत्री गुड्डू सैनी, अंकुर, दस सराय मंडल के अध्यक्ष मंगलसेन राजपूत, दिनेश शीर्षवाल और 35 अन्य लोग थाने में घुस आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जमकर हंगामा किया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो में आरोपियों के तस्वीरें कैद हैं। बावजूद इसके अज्ञात लोगों की भी पहचान का कोई प्रयास अब तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed