फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   street vendor shot dead in Sambhal of uttar pradesh

संभल: पहले गोल गप्पे खाए, पैसे मांगे तो ठेले वाले को मारी गोली

Thu, 21 May 2020 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 May 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
street vendor shot dead in Sambhal of uttar pradesh
गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लोग मामूली बातों पर आपा खोकर हत्या जैसे संगीन वारदात को अंजाम देने लगे हैं। संभल जिले के बहजोई में गोलगप्पे खाने के बाद उसके पैसे मांगने पर युवक ने गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले तेजपाल (36) की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए भाग गया। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात बुधवार को शाम पौने पांच बजे बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कठेर में हुई। बताया गया है कि एक युवक ने हत्यारे का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। हत्यारोपी श्योराज पुलिस की पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन


मृतक के भाई जोगेंद्र ने श्योराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहजोई थानाक्षेत्र में 33 घंटे के भीतर तीसरी हत्या है। मृतक के भाई जोगेंद्र  के अनुसार नगलिया कठेर में उसका भाई तेजपाल गोलगप्पे बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उसका पड़ोसी युवक श्योराज सब्जी का ठेला लगाता है। दोनों के घर पचास मीटर के दायरे में हैं। तेजपाल ने बुधवार को अपना ठेला श्योराज के घर से करीब दस मीटर दूरी पर लगा दिया। श्योराज और उसके परिजनों ने गोलगप्पे खाए। 
 

जब तेजपाल ने गोलगप्पे के पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। उनके भाई ने गोलगप्पे के पिछले बकाया के साथ बुधवार के भी पैसे भी मांगे तो दोनों के बीच तूतू-मैं-मैं हो गई। श्योराज ने तेजपाल को तमंचा निकाल कर गोली मार दी। 

भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जोगेंद्र के मुताबिक हत्या के बाद गांव के एक युवक ने श्योराज का पीछा भी किया था। लेकिन गोली मारने की धमकी देकर श्योराज ने उसे भगा दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक  आलोक कुमार जायसवाल, सीओ अशोक कुमार और इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप  सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी तो उसके घर कोई नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गोलगप्पे के पैसे मांगने पर विवाद हुआ और इसी विवाद में गोली मारी गई है। पुलिस अब हत्यारोपी को तलाश रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed