{"_id":"696d494bc9c932463b0b0179","slug":"street-meetings-were-organised-for-the-main-kisan-ekta-mahasammelan-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110628-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रधान किसान एकता महासम्मेलन के लिए आयोजित हुईं नुक्कड़ सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रधान किसान एकता महासम्मेलन के लिए आयोजित हुईं नुक्कड़ सभाएं
Mon, 19 Jan 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। बीस जनवरी को ढकिया नरु गांव के चौधरी चरण सिंह स्मारक स्थल पर प्रधान किसान एकता महासम्मेलन होगा। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने रविवार दोपहर बिलारी क्षेत्र के कई ग्रामों में नुक्कड़ सभाएं कीं।
ढकिया नरु के जंगल में अभनपुर रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के निकट प्रदेश स्तरीय प्रधान किसान एकता महासम्मेलन होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत होंगे। महासम्मेलन में प्रधान और किसान बड़ी संख्या में पहुंचे इसके लिए आयोजन समिति पदाधिकारियों द्वारा कई सहयोगी संगठनों को भी जिम्मेदारी बांट दी गई है। रविवार दोपहर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार, महावीर यादव और शाकिर मलिक आदि ने बेरनी क्षेत्र के ग्रामों में प्रधानों और किसानों से संपर्क कर बीस जनवरी के महासम्मेलन में आने का आह्वान किया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के साथ और जाट महासभा बिलारी के पूर्व अध्यक्ष सुनील लाठर ने महासभा के कई पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के ग्रामों में नुक्कड़ सभाएं करके प्रधान किसान एकता महासम्मेलन के बारे में जानकारी दी।