फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Street food zone will start in Company Bagh before Diwali

Moradabad News: दीपावली से पहले कंपनी बाग में शुरू होगा स्ट्रीट फूड जोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Street food zone will start in Company Bagh before Diwali
मुरादाबाद। पीतलनगरी में खाने-पीने के शौकीन लोगों को जल्द ही एक ऐसा अड्डा मिलने जा रहा है, जहां पर मुरादाबादी मूंग की दाल, बिरयानी, गोलगप्पे, आइसक्रीम और स्वादिष्ट खानों का जायका मिलेगा। नगर निगम की बहुप्रतीक्षित स्ट्रीट फूड हब योजना का शुभारंभ दीपावली से पहले होगा। इसके लिए निगम की ओर से तेजी से तैयारी की जा रही है। दिवाली से पहले ही कंपनी बाग में फूड स्ट्रीट शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

नगर निगम ने हाल ही में चार स्थानों पर फूड जोन स्थापित करने का फैसला लिया था। ये फूड जोन दिल्ली रोड पर स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की स्मार्ट पार्किंग, सिविल लाइंस में कंपनी बाग की बाउंड्रीवाल, रामगंगा विहार रजिस्ट्री ऑफिस के पास स्मार्ट सिटी पार्किंग और बुद्धा पार्क के बाहर बाउंड्रीवाल की जगह पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, दिवाली से पहले सिर्फ कंपनी बाग में ही फूड स्ट्रीट शुरू होगी।
विज्ञापन

इस फूड स्ट्रीट पर तकरीबन 30-40 दुकानें अलॉट करने की तैयारी है। वेंडरों को लॉटरी सिस्टम से दुकान अलॉट की जाएगी। पीपीपी मोड पर स्थापित होने वाले इस स्ट्रीट फूड जोन में लोगों की सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा। यहां की दुकान संचालकों का पंजीकरण खाद्य विभाग में कराने के साथ इनका इंश्योरेंस भी कराया जाएगा। वहीं, यहां पर पहुंचने वाले लोगों के लिए भी कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें कुर्सी, लाइट, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, सेल्फी जोन, पार्किंग आदि की व्यवस्था करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कंपनी बाग के आसपास विभिन्न स्थानों पर तिरपाल तान कर और ठेला लगाकर लोग खाद्य पदार्थों को बेचने का काम कर रहे थे, जिन्हें सप्ताह भर पहले ही वहां से हटा दिया गया है। बेतरतीब ढंग से लगे इन ठेलों से कंपनी बाग के आसपास की सुंदरता भी लोगों को नहीं दिखाई दे रही थी। साथ ही गंदगी व अतिक्रमण की भी समस्याएं पैदा हो रही थी। अब नगर निगम की ओर से फूड जोन स्थापित हो जाने के बाद इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलने का दावा किया जा रहा है। ---------

फूड डिलीवरी कंपनियों से भी जुड़ेंगे दुकानदार
निगम की ओर से स्थापित इस फूड जोन के दुकानदारों को ऑनलाइन माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। इन दुकानदारों का पंजीकरण फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों के एप पर कराया जाएगा, ताकि इन दुकानदारों को दुकान के अलावा अपना व्यापार ऑनलाइन करने में भी मदद मिले।


------------
स्ट्रीट फूड जोन को जल्द स्थापित करने की तैयारी है। हमारी कोशिश है कि दीपावली से पहले कंपनी बाग के पास का फूड जोन शुरू कर दिया जाए। इससे क्षेत्र की कई व्यापक समस्याओं पर लगाम लगेगा और शहरवासियों को एक अच्छी मार्केट मिल जाएगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed