फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stopped highway construction start again

सपा सरकार के वक्त से बंद पड़े हाईवे का निर्माण शुरू, हंगामा

Tue, 25 Apr 2017 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
stopped highway construction start again
National Highway - फोटो : Demo Pic
सपा शासन काल से बंद पड़े हाईवे निर्माण का कार्य सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में शुरू करा दिया गया। कुछ लोगों  ने कब्रिस्तान की जमीन बताकर विरोध किया और हंगामा करने लगे। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया । जिन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। समझौता होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ हाईवे को फोरलेन बनाया जा रहा है। लेकिन मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर के पास रझेड़ा पुल के पास कब्रिस्तान की जमीन आ रही है। लेकिन एचएनएआई ने कब्रिस्तान के लिए बराबर वाली जमीन दे दी थी। लेकिन क्षेत्र के लोग हाईवे का निर्माण शुरू नहीं होने दे रहे थे। सपा सरकार में कई बार यहां निर्माण शुरू करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


लेकिन भीड़ इतना हावी हो जाती थी कि काम बीच में ही रोकना पड़ता था। सोमवार को एचएनएआई की टीम सोमवार को हाईवे पर पहुंच गई।, मूंढापांडे, कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाईवे पर निर्माण शुरू किए जाने की भनक लगते ही आस पड़ोस के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की संख्या बढ़ने पर पीएसी बल बुला लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। कुछ लोगों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया गया। पुलिस ने मौके से मौलाना ताहिर उल कादरी, मो. ताकिर आलम, मो. आरिफ, मो. गुलाब रसूल, मो. नाजिम और रेहान को पकड़ लिया।


पुलिस ने सभी को पुलिस लाइन भेज दिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगों ने कहा कि अब वह विरोध नहीं करेंगे। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि कु छ विरोध कर रहे थे। पुलिस भिजवा कर कार्य शुरू करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed