फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stoned for opposing molestation

छेड़खानी का विरोध करने पर घर पर किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Stoned for opposing molestation
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दो युवकों पर छेड़खानी का विरोध करने पर घर पर पथराव करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाले राशिद व शाहरुख उस पर व उसकी देवरानी को देखकर अश्लील टिप्पणी करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने लगते है। आरोप है कि इसी विवाद में आरोपी राशिद व शाहरुख ने उसके घर पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने घर में मौजूद परिजनों के साथ मारपीट की। बचाव के लिए पड़ोसी आए तो उन पर भी पथराव किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके कुंडल भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने मझोला थाने में आरोपी राशिद, शाहरुख, सोनू और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर में घुसकर परिवार पर हमला, युवतियों से छेड़खानी
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। मझोला थाने में महिला की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला कहना है कि पड़ोसी फईम से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद में फईम घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के घर पर हमला कर दिया। महिला को पीटा। बचाव में आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि घर में मौजूद युवतियों के साथ छेड़खानी की गई। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फईम, मोबीन, वसीम, बादशाह, यासीन, नन्हें, फरमान, अदनान, अरमान समेत दस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed