फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stone pelting in protest against the boundary wall of the playground, JCB broke

खेल मैदान की चहारदीवारी के विरोध में पथराव, जेसीबी तोड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in protest against the boundary wall of the playground, JCB broke
मुरादाबाद। मूंढापांडे में खेल मैदान की चहारदीवारी के विरोध में जमकर बवाल हुआ। भीड़ ने मजदूरों और ठेकेदार पर पथराव कर दिया। जेसीबी भी तोड़ दी गई। पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम ने टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के प्रधान के पति शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि करीब दो एकड़ ग्राम समाज की भूमि खेल मैदान के लिए आरक्षित है, जिसमें मरेगा पार्क के लिए लेखपाल से नापतौल कराकर चहारदीवारी के लिए भूमि पर मजदूर खोदाई कर रहे थे। मैदान के पास स्थित एमजेपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी और उसके भाइयों ने गालीगलौज और पथराव कर मजदूरों को भगा दिया। इसके अलावा जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। आरोप है कि मोहम्मद शमी ने कॉलेज के पास आम रास्ते पर पक्का निर्माण बंद कर दिया है। मोहम्मद शमी ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि प्रधान के पति शिवकुमार, उनके भाई बबलू धर्मेंद्र, प्रशांत सहित 50-60 लोग जेसीबी लेकर लेकर दरवाजा तोड़ने लगे, जिसका विरोध करने पर गालीगलौज की।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। बृहस्पतिवार की शाम ठेकेदार और एमजेपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी ने मूंढापांडे थाने में तहरीर दी। सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीएम द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा जमीन की पैमाइश की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed