फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stone pelting among worshippers outside mosque after Friday prayers

Moradabad News: जुमा अलविदा की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर नमाजियों के बीच पथराव

Sat, 14 Mar 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting among worshippers outside mosque after Friday prayers
मैनाठेर (मुरादाबाद)। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर हमीर में जुमा अलविदा की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों के दो पक्षो में पथराव हो गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार की रात मस्जिद में इन दो पक्षों के बीच तबर्रुक बांटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी की प्रतिक्रिया में हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन


घायलों में शामिल अकरम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर कुछ नमाजी तबर्रुक बांट रहे थे। इसके विरोध पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब अन्य लोगों के शांत करा दिया लेकिन इसी विवाद में अगले दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। घायल नजारुल का कुंदरकी सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है। पथराव से मस्जिद की बाहरी दीवार पर लगीं टाइल्स भी टूट गईं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उबेद ने बताया कि तबर्रुक बांटने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी और अगले दिन नमाज के बाद पथराव हो गया। मैनाठेर के थानेदार किरन पाल ने बताया कि देर शाम तक गांव में पुलिस तैनात रही। मामला शांत होने पर लौट आई। एक घायल ने शिकायती पत्र दिया है। जिसमें 20 लोगों के द्वारा मारपीट करने का आरोप है। जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed