फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stolen truck recovered after three weeks, Dilari accused arrested

Moradabad News: तीन सप्ताह बाद चोरी का ट्रक बरामद, डिलारी का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Stolen truck recovered after three weeks, Dilari accused arrested
स्योहारा (बिजनौर)। तीन सप्ताह पूर्व चोरी हुए ट्रक के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया ट्रक और एक स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन

नगर के इस्लाम नगर निवासी अरशद पुत्र मोहम्मद उमर का ट्रक 25 जनवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। शनिवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान किवाड़ रोड स्थित महमूदपुर की पुलिया के पास दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ में एक ने अपना नाम फारुख पुत्र झब्बू निवासी ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) और दूसरे ने अपना नाम सुल्तान पुत्र रिफायतुल्ला निवासी ग्राम ढकिया पीरू थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने ट्रक चोरी की घटना कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रक और एक स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी फारुख पर बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, पीलीभीत, हापुड़ और रामपुर जिलों के विभिन्न थानों में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुल्तान पर बिजनौर और मुरादाबाद के थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ धामपुर अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं और लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed