फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stock did not match during checking of NAFED warehouse

Moradabad News: नैफेड गोदाम की चेकिंग में मेल नहीं खाया स्टाक, अधिकारियों ने रजिस्टर कब्जे में लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Stock did not match during checking of NAFED warehouse
मुरादाबाद। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजे जाने वाले पुष्टाहार केंद्रों पर नहीं मिलने की शिकायत का संज्ञान लेकर मंडलायुक्त ने टीम भेज कर ब्लाक कुंदरकी में स्थित नैफेड गोदाम की चेकिंग करवाई।
विज्ञापन

प्रथम दृष्ट्या स्टाक मेल न खाने पर टीम वहां से गोदाम का रजिस्टर ले आई। जिसकी जांच की जा रही है। मंडलायुक्त की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली है।मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के विभिन्न जिलों में पोषाहार वितरण में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। कुछ दिन पहले इस संबंध में हुई बैठक में जिलों के अधिकारियों ने पोर्टल पर जो फीड किए गए आंकड़े पेश किए उसमें भी कुछ जिलों में अंतर मिला। कई केंद्रों पर सितंबर का पुष्टाहार पहुंचा ही नहीं मिला। इस पर उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

चेकिंग कराने की भी चेतावनी दी थी। इस क्रम में बृहस्पतिवार अपर आयुक्त (प्रथम) बृजेश कुमार की देखरेख में एक टीम को भेज कर कुंदरकी ब्लाक स्थित नैफेड के गोदाम स्टाक सत्यापन के लिए भेजा गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने संभल और गजरौला मेंं पुष्टाहार की जो सप्लाई भेजने की जानकारी दी वह मेल नहीं खाई। जिस पर टीम वहां का स्टाक रजिस्टर साथ ले आई है। जिसकी जांच की जा रही है। टीम में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिंह भी शामिल रहीं। अपर आयुक्त प्रथम ने बताया कि विभागीय अधिकारी रजिस्टर की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। मंडलायुक्त ने बताया कि इस संबंध में मंडल के सभी जिलों को डीएम को पत्र लिख कर सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article