{"_id":"66818251d0d701fead04b394","slug":"sticks-were-used-in-dispute-between-50-year-old-lover-and-girlfriend-in-moradabad-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमबख्त इश्क कुछ भी करा देता है: आपत्तिजनक हाल में मिले 50 साल के प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमबख्त इश्क कुछ भी करा देता है: आपत्तिजनक हाल में मिले 50 साल के प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों में चले लाठी-डंडे
Sun, 30 Jun 2024 09:35 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:35 PM IST
सार
मुरादाबाद जिले में एक 50 साल के व्यक्ति को 45 साल की महिला से प्रेम हो गया। महिला के परिजनों ने दोनों को व्यक्ति के घर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसको लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद में दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडों में प्रेमी घायल हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस से एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का गांव की ही 45 वर्षीय महिला से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के परिजनों ने दोनों को व्यक्ति के घर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसको लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मेडिकल कराया है। महिला के परिवार के एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि गांव का व्यक्ति उसके परिवार की एक महिला को बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि महिला घर से आठ तोला सोने के जेवर व अन्य सामान भी ले गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे ने रविवार को दोनों को आरोपी के घर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो आरोप है कि व्यक्ति ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे की पत्नी को भी पीटा और उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस संबंध में सीओ और एसएसपी से भी महिला के परिजनों ने शिकायत की है।
विज्ञापन
वहीं, महिला के प्रेमी ने भी पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर महिला के परिवार के चार लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने और सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।