फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Sticks were used due enmity, five people injured, police personnel son arrested in deadly attack

Moradabad: रंजिश में चले लाठी-पत्थर.. पांच लोग घायल, जानलेवा हमले में पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 27 Mar 2024 03:51 AM IST
सार

कटघर के कमलानगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में सिपाही के बेटे को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Sticks were used due enmity, five people injured, police personnel son arrested in deadly attack
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली के त्योहार पर कटघर थाना क्षेत्र के कमलानगर में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने से एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। कमलानगर निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले अमन पुत्र निरंजन से उसका मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि होली के दिन सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अमन अपने परिवार और दोस्तों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। वह खुद अपनी पत्नी सोना, भाई दिनेश, विवेश, उमेश, सोनू, भाई की पत्नी राधिका आदि के साथ सार्वजनिक कुआं के पास खड़े थे। आरोपियों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर वे लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान पीड़ित परिवार जान बचाकर घर में भागा तो आरोपी वहां तक पहुंच गए। गजेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों ने डंडे से पीट पीटकर उनकी पत्नी सोना और भाई की पत्नी राधिका को पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों को बेहोशी की हालत में रिक्शे में लादकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में गजेंद्र के साथ ही उनके दो और भाई भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि गजेंद्र की तहरीर पर आरोपी अमन, उसके भाई सूरज, पिता निरंजन, मां ज्ञानवती, दोस्त मोहित व सौरव समेत सात नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मंगलवार को एसआई बृजेश कुमार की टीम ने कमलानगर निवासी आरोपी सूरज, उसके पिता निरंजन, मोहल्ला जोशीयान निवासी आरोपी दोस्त मोहित व सौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेजा गया है।

जानलेवा हमले में पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार

कटघर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले में में पुलिस ने पुलिस कर्मी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। कटघर के कमला विहार पीतल बस्ती निवासी अखिलेश शर्मा का उनके भतीजे अंकित शर्मा उर्फ मोंटा से सात मार्च को विवाद हो गया था।

अखिलेश का आरोप है कि उसे बडे भाई अवधेश शर्मा यूपी पुलिस में तैनात हैं। दस माह पहले अवधेश का बेटा अंकित शर्मा उर्फ मोंटा अपने दो साथी अनुरुद्ध और नितिन के साथ हथियार लेकर घर के सामने खड़ा होकर गाली देने लगा था। अखिलेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

अखिलेश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। इस मामले में आरोपी अंकित उर्फ मोंटा, अनुरुद्ध, नितिन और अंकित के पिता अवधेश के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली गलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया गया था।



रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से सूर्यनगर लाइन में रहने वाला पाकबड़ा के गांव नगला बनवीर निवासी आरोपी नितिन फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed