{"_id":"6276c6b07ecfcd049156e05a","slug":"stf-also-laid-a-trap-for-the-arrest-of-faheem-atm-a-reward-of-fifty-thousand-city-news-mbd4272535102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार के इनामी फहीम एटीम की गिरफ्तारी को एसटीएफ ने भी बिछाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार के इनामी फहीम एटीम की गिरफ्तारी को एसटीएफ ने भी बिछाया जाल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल किए जाने के बाद पचास हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने भी जाल बिछा दिया है।
एसटीएफ बरेली यूनिट के निरीक्षक अजयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम फहीम एटीएम के बारे में जानकारी जुटा रही है। टीम ने मुरादाबाद से लेकर अमरोहा, संभल और बिजनौर में उसकी तलाश में दबिश दी हैं।
शातिर फहीम मोबाइल का इस्तेताल नहीं कर रहा है। अमरोहा सीमा में दाखिल होने के बाद उसकी पत्नी का मोबाइल भी बंद हो गया था। इसके बाद पुलिस, एसओजी और एसटीएफ को सफलता नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने फहीम के चार करीबियों को उठा लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर फहीम तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूर्व में फहीम ने जेल से छूटने के लिए इन लोगों से ही जमानत दिलाई थी। ये सभी बिजनौर निवासी हैं। पुलिस चारों से पूछताछ कर फहीम तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही है।