फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stepfather and grandfather raped a nine year old girl

Moradabad News: सौतेले पिता और दादा ने की बच्ची के साथ दरिंदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Stepfather and grandfather raped a nine year old girl
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता और दादा ने दरिंदगी की। आरोपी दादा-पिता ने मोबाइल में बच्ची को अश्लील वीडियो भी दिखाया। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई तो आरोपियों की करतूत का पता चला। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दर्ज कराए केस में बताया कि पहले पति से तलाक होने के बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले युवक से उसने शादी कर ली थी। पहले पति से उसकी नौ साल की बेटी है जबकि दूसरे पति से उसे एक बेटा है। करीब एक साल से वह अपने बच्चों के साथ नया मुरादाबाद में रह रही है। महिला का दावा है कि उसकी बेटी अचानक घर में सहमी सहमी सी रहने लगी। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपनी मां को बताया कि सौतेले पिता और दादा ने उसके साथ छेड़खानी की है। महिला ने बताया कि उसके ससुर दिखावे के लिए वृद्धाश्रम में रहते है जबकि वास्तव में वह घर में ही रहते हैं। वृद्धाश्रम में वह हाजिरी लगाते हैं।
विज्ञापन

महिला का दावा है कि वह बेटे को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली जाती थी तो पति बेटी को अपने पास ही रोक लेता था और उसके साथ छेड़खानी करता था। पीड़िता की मां का दावा है कि जब वह ड्यूटी पर जाती तो पति उसकी बेटी को निर्वस्त्र कर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपी ससुर ने उसकी बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ गलत काम किया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने और धमकाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed