फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stayed in Bharatpur till morning spent the night on the banks of the river turned towards Delhi as soon as th

Moradabad: सुबह तक भरतपुर में रुका, नदी किनारे रात गुजारी, उत्तराखंड में शोर मचते ही दिल्ली का किया रुख

Sun, 16 Oct 2022 09:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 09:12 PM IST
सार

आरोपी जफर ने बताया कि उसने दिल्ली स्थित विश्व विद्यालय से एमए किया था। कई साल दिल्ली में ही बिताए थे। वहां उसके कई लोग परिचित हैं। उनके घर रुकने के बाद दूसरे देश या प्रदेश भागने की की योजना थी। आरोपी ने अपनेऔर भुल्लर के बीच संबंधों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है।

विज्ञापन
Stayed in Bharatpur till morning spent the night on the banks of the river turned towards Delhi as soon as th
खनन माफिया जफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लाख के इनामी जफर ने उत्तराखंड के भरतपुर गांव स्थित गुरताज सिंह भुल्लर के घर से लेकर पाकबड़ा में पहुंचने की पूरी कहानी बयां की। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात मुरादाबाद पुलिस ने उसे घेर लिया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद वह काफी देर वहीं छिपा रहा। इसके बाद वह भुल्लर के मकान से निकालकर भरतपुर में ही रुका था।

विज्ञापन

सुबह होने पर वह रुद्रपुर में खनन स्थल पर पहुंच गया था। यहां खनन करने वाले अपने साथियों के साथ रुका। आरोपी ने बताया कि अखबारों में उसका फोटो प्रकाशित हुआ और उत्तराखंड में भरतपुर की घटना को लेकर हल्ला मचा तो साथियों ने भी वहां रुकने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसने दिल्ली भागने की योजना बनाई। शुक्रवार रात वह दिल्ली जाने के लिए बाइक से निकाला था। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली हाईवे पर पहुंचने के बाद बाइक किसी ढाबे पर खड़ी करने के बाद रोडवेज बस से दिल्ली जाना चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने दिल्ली स्थित विश्व विद्यालय से एमए किया था। कई साल दिल्ली में ही बिताए थे। वहां उसके कई लोग परिचित हैं। उनके घर रुकने के बाद दूसरे देश या प्रदेश भागने की की योजना थी। आरोपी ने अपनेऔर भुल्लर के बीच संबंधों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। बताया कि उसका रिश्तेदार बीडीसी सदस्य है। जिसने भुल्लर को ही समर्थन दिया था। इसके अलावा खनन के कारोबार की वजह से ही संबंध हैं।

विज्ञापन

बाइक पर पुलिस, पिस्टल पर लिखा है मेड इन यूएसए
पुलिस ने जफर से बाइक, पिस्टल और 2 खोखे, 03 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की बाइक पर नंबर नहीं हैं। नंबर की जगह प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ है। इसके अलावा बरामद पिस्टल पर अंग्रेजी में ऑनली आर्मी सप्लाई मेड इन यूपीए नंबर 15 लिखा है। हालांकि पुलिस की ओर से दावा गया है कि पिस्टल पर केवल ऑनली आर्मी सप्लाई मेड इन यूएसए है। लेकिन पिस्टल देशी है।

पाकबड़ा में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, भेजा गया जेल

पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी की तहरीर पर पाकबड़ा थाने में जफर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 25,27,41,102 में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी जफर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ

मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने घायल जफर और सिपाही संदीप कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर एसएसपी हेमंत कुटियाल जिला अस्पताल पहुंचकर घायल जफर से पूछताछ की। इसके अलावा सिपाही का भी हाल चाल लिया और डॉक्टरों से बातचीत की। उधर, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और उन्होंने क्राइम सीन को सील कराके फोरेंसिक टीम बुलवा ली। मौके की फोटोग्रामी और वीडियोग्राफी भी कराई। फोरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल से नमूने लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed