फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   statment of ex mla ikram kurasi lodge in court

पूर्व विधायक इकराम कुरैशी ने धोखाधड़ी मामले में दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
statment of ex mla ikram kurasi lodge in court
मुरादाबाद। गबन और धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत अन्य आरोपी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। अदालत ने शेष साक्ष्य के लिए 15 नवंबर लगा दी है
विज्ञापन

थाना गलशहीद में 2 जून 2000 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें कहा गया था कि हाजी इकराम कुरैशी के ऊपर विद्युत बिल का करीब अस्सी हजार रुपये का बकाया था। जिसे हाजी इकराम कुरैशी और विद्युत विभाग के एसएसओ राम अवतार शर्मा ने मिलकर रुपये जमा करने की नकली रसीद बना ली, जबकि अस्सी हजार रुपये का विद्युत बिल विभाग में जमा नहीं किया गया था। मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को इस मुकदमे में वादी पक्ष की गवाही पूरी होने के बाद पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी और राम अवतार ने अपने बचाव में बयान दर्ज कराए। अदालत ने आरोपियों को शेष साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed