{"_id":"664a98c2d4de8feaf90fa217","slug":"station-road-will-be-made-beautiful-and-attractive-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-403981-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सुंदर व आकर्षक बनेगी स्टेशन रोड, दो दिन बाद शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सुंदर व आकर्षक बनेगी स्टेशन रोड, दो दिन बाद शुरू होगा काम
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के सामने से इंपीरियल तिराहा होते हुए प्रिंस मार्केट तक करीब 300 मीटर सड़क को बुधबाजार की तर्ज पर सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। इस काम पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर रविवार को स्मार्ट सिटी की टीम ने इसके सर्वे का काम पूरा करने के साथ सड़क को सुंदर बनाने का खाका तैयार कर लिया है। दो दिन बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। जून के अंत तक इसे स्मार्ट बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क का काम लगभग पूरा होने के बाद अब उससे सटे स्टेशन रोड को भी स्मार्ट बनाने की तैयारी स्मार्ट सिटी की टीम ने तेज कर दी है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक से प्रिंस मार्केट तक करीब 300 मीटर क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे। बुध बाजार की तर्ज पर फसाड बनाने का काम किया जाएगा तथा फुटपाथ के साथ रेलिंग लगाई जाएगी। रात में सड़क सुंदर औक आकर्षक दिखाई दे, इसके लिए बोलार्ड और डेकोरेटेड लाइटें लगाई जाएंगी। इस सभी कार्य के लिए सर्वे के दौरान स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के मुताबिक पर दो दिन बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से 30 जून तक यह काम पूरा हो जाएगा। इस काम के पूरा हो जाने के बाद स्टेशन पर उतरने के बाद शहर जाने वाले व्यक्ति को स्टेशन के बाहर आते ही व्यक्ति को एक सुंदर शहर में प्रवेश का अहसास होगा।