फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Station master and railway employee beaten up in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में स्टेशन मास्टर और रेलकर्मी को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Station master and railway employee beaten up in Kundarki
मुरादाबाद/कुंदरकी। अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में चेन पुलिंग की जांच के दौरान चार युवकों ने कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र कुमार और प्वाइंट्समैन राजीव कुमार को पीट दिया। घटना मंगलवार शाम की है। कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के लिए चार युवकों ने दो बार चेन पुलिंग की थी। इस पर प्वाइंसमैन ने उन्हें टोका कि जब ट्रेन रुकी थी तो क्यों नहीं उतरे।
विज्ञापन

बस इसी बात पर प्वाइंट्समैन और युवकों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे युवकों का वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इस पर युवकों ने स्टेशन मास्टर को भी पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया। मामले की रिपोर्ट मुरादाबाद जीआरपी थाने में दर्ज की गई है। साथ ही घायल स्टेशन मास्टर को मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर के मुताबिक कुंदरकी स्टेशन पर अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन मंगलवार सुबह लगभग साढ़े बजे से पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद सिग्नल मिलने पर जैसे ही ट्रेन कुछ आगे बढ़ी तभी किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। चेन पुलिंग की वजह जानने के लिए प्वाइंट्समैन राजीव कुमार को भेजा गया था। इसके बाद यह विवाद हो गया। मारपीट में स्टेशन मास्टर के कान और एक अंगुली में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर का कहना है कि आरोपी युवक स्टेशन पर मौजूद एक महिला बैंक मैनेजर की कार में बैठकर चले गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मुरादाबाद से कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं और जांच की। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों रेलकर्मियों की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



आधे घंटे रुकी रही पैसेंजर ट्रेन, यात्री हुए परेशान
मंगलवार की सुबह कुंदरकी में रेलवे स्टेशन मास्टर और रेलकर्मी के साथ मारपीट होने से पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी बाधित हुआ। स्टेशन मास्टर ने बताया कि करीब तीस मिनट तक अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन रुकी रही जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर कई घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं, जिसकी वजह से मारपीट करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो सकी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को बताया कि मारपीट करने के बाद युवक नगर की ही एक बैंक मैनेजर की कार से बैठकर भाग गए लेकिन बैंक मैनेजर से इस बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed