फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Statement recorded in attack on VHP leader in CA murder case

Moradabad News: सीए हत्याकांड विहिप नेता पर हमले के मामले में दो लोगों के बयान दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Statement recorded in attack on VHP leader in CA murder case
मुरादाबाद। शहर के बहुचर्चित सीए हत्याकांड और विहिप नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गवाहों ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी लगा दी है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी 2023 को सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी शालिनी तिवारी ने मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा, भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम और कोतवाली क्षेत्र रेती स्ट्रीट मोहल्ला निवासी विकास शर्मा को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से निखिल रस्तोगी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश किए गए। जिनसे आरोपी पक्ष के वकील दिनेश चंद पाठक ने जिरह पूरी की। दूसरा मुकदमा विहिप नेता संतोष पंडित पर जानलेवा हमला करने का है। यह मुकदमा 12 फरवरी को मझोला थाने में दर्ज किया गया था। जिसमें अभियोजन ने योगेश त्यागी को गवाह के तौर पर अदालत में पेश किया। जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी है। दोनों ही मुकदमों की सुनवाई एडीजे 14 की अदालत में की जा रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने दोनों ही मुकदमों में अग्रिम कार्यवाही के लिए 27 फरवरी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article