फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State tax department raids railway station

Moradabad News: राज्य कर विभाग का रेलवे स्टेशन पर छापा, 25 लाख की ब्रास शीट जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
State tax department raids railway station
मुरादाबाद। ट्रेनों के माध्यम से उद्यमी अवैध ढंग से पंजाब से ब्रास शीट मंगा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह राज्य कर विभाग की टीमों ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर जीएसटी चोरी कर लाई गई 29 नग ब्रास शीट जब्त कर ली। जब्त की गई ब्रास शीट की कीमत 25 लाख रुपये है। जीएसटी चोरी को रोकने और रेलवे से समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य कर विभाग ने दो संयुक्त आयुक्तों को तैनात किया है।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 आरएस द्विवेदी को सूचना मिली कि ट्रेनों के माध्यम से जीएसटी चोर कर सामान स्टेशन पर आ रहा है। इस मामले में उन्होंने अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ को टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शुक्रवार की सुबह गठित टीमों ने रेलवे स्टेशन की घेराबंदी की। जांच के दौरान छिपाकर रखी गई 29 नग ब्रास शीट बरामद कर ली।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पता चला कि बरामद माल पंजाब के जगादरी से आया था। ब्रास शीट किसकी थी, इसका पता नहीं चल सका है। इस बारे में राज्य कर के अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। समन्वय के लिए राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 ने दो संयुक्त आयुक्त मिलिंद राज और एसपी तिवारी को तैनात किया है। दोनों अधिकारी रेलवे के अधिकारियों के साथ मिलकर सुनिश्चित कराएंगे कि अवैध ढंग से माल लाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल न किया जाए। माल के कागजातों की जांच के लिए एक पैटर्न तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article