{"_id":"6742838391b6f1ee08082f59","slug":"state-president-of-rashtriya-bajrang-dal-demanded-extortion-from-ration-dealer-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-529026-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ने राशन डीलर से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ने राशन डीलर से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले राशन डीलर ने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सक्सेना पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उससे रोशन सक्सेना ने पुलिस का डर दिखाकर 50 हजार रुपये वसूल लिए हैं। अब फिर 20 हजार रुपये की मांग की गई है। कटघर थाने में पुलिस ने रंगदारी मांगने में केस दर्ज किया है।
कटघर थाना क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग गांव निवासी राशन डीलर भारत सिंह ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उसकी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थी। दुकान को लेकर गांव के चरण सिंह से उसका विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया था।
भारत सिंह ने इस मामले की जानकारी अपने भतीजे शिवम को दी थी, तब शिवम ने गांव में रहने वाले कल्पेश से फोन पर बात कराई थी। उस दिन कल्पेश ने थाने में ही राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना को बुला लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। भारत सिंह को भी पुलिस ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन
भारत सिंह का आरोप है कि 22 मई 2024 को रोहन सक्सेना उसके घर पहुंचे और 50 हजार रुपये की मांग की। जब भारत सिंह ने रोहन से पूछताछ की कि यह रकम किस बात की मांगी जा रही है, तब रोशन ने कहा कि पुलिस को चाय-मिठाई करानी होगी। भारत ने इसका विरोध किया तो रोहन सक्सेना ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि धमकी दी कि अगर रकम नहीं देगा तो जेल भिजवा दूंगा। जिसके डर में भारत पहले 40 हजार और बाद में 10 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि अब 20 हजार रुपये और मांगे गए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
इस मामल में रोशन सक्सेना ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। जांच में सच सामने आ जाएगा। मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है।