फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: State level team doing health checkup of district hospital

मुरादाबाद : राज्य स्तरीय टीम कर रही जिला अस्पताल का स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 03 Sep 2021 02:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 02:04 PM IST
सार

जिला अस्पताल में सुविधाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के लिए राज्य स्तरीय टीम विभागों का दौरा कर रही है। तीन दिवसीय निरीक्षण में टीम को 12 विभागों की गुणवत्ता परखनी है।
यदि अस्पताल 70 फीसदी बिंदुओं पर उत्तीर्ण होता है तो गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा

विज्ञापन
Moradabad: State level team doing health checkup of district hospital
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में सुविधाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के लिए राज्य स्तरीय टीम विभागों का दौरा कर रही है। तीन दिवसीय निरीक्षण में टीम को 12 विभागों की गुणवत्ता परखनी है। अधिकारियों का कहना है कि टीम शनिवार तक निरीक्षण करेगी। टीम के संतुष्ट होने के बाद केंद्र की ओर से भी टीम इन व्यवस्थाओं को परखने के लिए आएगी। यदि अस्पताल 70 फीसदी बिंदुओं पर उत्तीर्ण होता है तो गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में निदेशालय की ओर से दो सदस्यीय टीम डॉ. भानुप्रताप सिंह कल्याण और डॉ. तरुण भारद्वाज नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) की जांच कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधक रजनीश चौधरी ने बताया कि यह निरीक्षण पहली बार किया जा रहा है। यह प्रमाणीकरण सरकारी चिकित्सा इकाईयों के लिए होता है। टीम निरीक्षण में संतुष्ट हो जाती है तो अपनी रिपोर्ट राज्य स्तर भेजेगी और वहां से रिपोर्ट केंद्र को जाएगी। इसके बाद केंद्र स्तर की टीम भी अस्पताल में निरीक्षण के लिए आएगी।
विज्ञापन


यदि वह टीम भी संतुष्ट हो जाती है तो जिला अस्पताल को मानकों के हिसाब से गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके बाद जिला अस्पताल को राज्य से बजट आवंटित किया जाएगा, जो अस्पताल के सुंदरीकरण में लगाया जाएगा। यदि टीम को अस्पताल में संसाधन संबंधी कमियां मिलेंगी तो इसकी जानकारी टीम राज्य स्तर पर देगी और वहां से अस्पताल को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि टीम को संचालन में कमियां मिलती हैं तो वह हमें दिशा-निर्देश जारी करेंगे। हालांकि टीम बुधवार और गुरुवार के निरीक्षण से संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों का हो रहा है निरीक्षण
डॉ. भानु प्राताप सिंह कल्याणी के साथ रजनीश चौधरी और डॉ. तरुण भारद्वाज के साथ अस्पताल मैनेजर कुलदीप कुमार सक्सेना निरीक्षण करवा रहे हैं। टीम इमरजेंसी, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, आईपीडी, बच्चा वार्ड, एनआरसी, ऑब्जिलरी सर्विसेज (हाउसकीपिंग, लॉंड्री, किचिन), एडमिनिस्ट्रेशन, फार्मेसी, ब्लड बैंक का निरीक्षण कर रही है। टीम प्रत्येक विभाग में रखरखाव, मरीजों से संबंधित सेवा, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित बिंदुओं को परख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed