फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stampede broke out in singer Milind Gaba's show people fought

गायक मिलिंद गाबा के शो में भगदड़: मारपीट में एक का सिर फटा, महिला कांस्टेबल के पैर पर गिरा लोहे का बैरिकेडिंग

Wed, 26 Jun 2024 01:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Jun 2024 01:14 PM IST
सार

गाबा के मंच पर पहुंचते ही लाइव शो में पीछे खड़ी भीड़ बेकाबू हो रही थी। पुलिसकर्मी बार-बार लाठियां फटकार कर लोगों को पीछे हटाने के प्रयास में जुटे थे। इसी बीच भीड़ में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मारपीट में युवक का सिर फट और व्यवस्थाएं बनाने में कांस्टेबल के चोट आ गई।

विज्ञापन
Stampede broke out in singer Milind Gaba's show people fought
गायक मिलिंद गाबा के शो में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में जिगर मंच पर मिलिंद गाबा को सुनने पहुंचे श्रोताओं की भीड़ बेकाबू हो गई। भारी हंगामे के कारण भगदड़ मची तो मारपीट में एक युवक सिर फटा गया। जबकि महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा के पैर पर लोहे के बैरिकेडिंग गिर गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फ्रेक्चर की आशंका जताई है। इमरजेंसी में महिला कांस्टेबल का एक्स-रे कराने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया। वहीं घायल युवक को उसके साथी किसी स्थानीय क्लीनिक पर ले गए। 

विज्ञापन


गाबा के मंच पर पहुंचते ही लाइव शो में पीछे खड़ी भीड़ बेकाबू हो रही थी। पुलिसकर्मी बार-बार लाठियां फटकार कर लोगों को पीछे हटाने के प्रयास में जुटे थे। इसी बीच भीड़ में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मारपीट में युवक का सिर फट और व्यवस्थाएं बनाने में कांस्टेबल के चोट आ गई। इसके बाद भी युवक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगा। बमुश्किल उसे समझाकर ड्रेसिंग के लिए भेजा गया। हुड़दंग मचा रहे अन्य युवकों को भी पुलिस ने डांटकर समझाया। रात 11:30 बजे गायक मंच से उतरे तो लोग उनके पीछे सेल्फी के लिए दौड़ने लगे। इससे भी किसी को चोट लग सकती थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने पहले ही सुरक्षा घेरा बना रखा था।

विज्ञापन

गायक के देरी से पहुंचने के कारण भी हुईं अव्यवस्थाएं
मिलिंद गाबा के नखरे प्रदर्शनी समिति व कार्यक्रम के आयोजकों को दोपहर से ही झेलने पड़े। गायक व उनकी टीम के ठहरने के लिए एक होटल में व्यवस्था की गई थी। मिलिंद ने साफ इनकार कर दिया कि वह फाइव स्टार से कम किसी होटल में नहीं ठहरेंगे। जल्दबाजी में आयोजकों को होटल होलिडे रीजेंसी में व्यवस्था करनी पड़ी। इसके बाद कार्यक्रम रात 8:30 बजे से शुरू होना था लेकिन मिलिंद गाबा 10 बजे तक मंच पर नहीं पहुंचे। तब तक लोगों को संभालना मुश्किल हो गया। मंच पर छोटी बच्ची आनिया की नृत्य प्रस्तुति से थोड़ी देर समय प्रबंधन किया गया।

दिव्यांग फैन को गाबा ने सौंपा माइक... बोले शो तू करले
गाबा का एक दिव्यांग फैन अमित कुमार उनकी तस्वीर बनाकर लाया था। उसे देने के लिए मंच पर पहुंच गया। बाउंसर्स ने भी उसे जाने दिया। गाबा ने फैन के प्रति स्नेह दिखाया और स्केच के लिए उसे धन्यवाद कहा। अमित ने मिलिंद को बताया कि वह भी संगीत सीख रहा है तो गायक ने उसे माइक सौंप दिया। अमित ने मेरी आशिकी बस तुम ही हो, सुन रहा हा न तू गीत सुनाया। एक और गीत गाने के लिए कहा तो गाबा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शो तू ही कर ले भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed