फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stains on every tenth khaki, officers are investigatingStains on every tenth khaki, officers are investigating

Moradabad News: हर दसवीं खाकी पर दाग, अफसर करा रहे जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Stains on every tenth khaki, officers are investigatingStains on every tenth khaki, officers are investigating
मुरादाबाद। शिकायतों और आपराधिक मामलों की जांच करने वाले वर्दीधारियों पर भी आरोपों के दाग खूब लग रहे हैं। जनपद में तैनात हर दसवें पुलिसकर्मी पर कोई न कोई आरोप है। इनमें सबसे ज्यादा मामले रसूखदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर हैं। पुलिस कर्मियों के दुर्व्यवहार की भी तमाम शिकायतें अफसरों तक पहुंच रही हैं। इन मामलों में एसएसपी अधीनस्थ अधिकारियों से जांच करा रहे हैं और उनकी निगरानी भी कर रहे हैं। जनपद में 20 थाने, एक साइबर थाना और 100 से ज्यादा पुलिस चौकियां हैं। इनके अलावा कई सेल और प्रकोष्ठ भी हैं, जहां करीब पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर रोज अफसरों के पास किसी न किसी पुलिसकर्मी की शिकायत पहुंच ही जाती हैं। जनपद के करीब 500 पुलिसकर्मी ऐसे हैं, इनके खिलाफ किसी न किसी मामले में जांच चल रही है। इसमें इंस्पेक्टर से लेकर सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल से लेकर कांस्टेबल तक शामिल हैं। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज न करने के आरोप हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे मामले में शिकायत हुई कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की गई है। इसी तरह कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इनमें कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो अवकाश लेकर घर गए, लेकिन वापस आने में कई दिन लगा दिए। इतना ही नहीं, समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं करने वाले विवेचक और केस से आरोपी का नाम निकालने के मामले में भी कई पुलिसकर्मी फंस गए हैं। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं,जो अफसरों की चेकिंग में ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले। उनके खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी इन मामलों की एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एएसपी और सीओ से जांच करा रहे हैं। इसके अलावा वह खुद भी इन सभी मामलों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से संबंधित मिलने वाली शिकायतों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार की अधिक शिकायतें मिलती हैं। बीच-बीच में पुलिसकर्मियों की मीटिंग कर उन्हें समझाया जाता है कि वह लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
विज्ञापन

सतपाल अंतिल, एसएसपी

सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के दलपत गांव में एक युवक की हत्या के आरोप पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज है। पुलिसकर्मी खनन की शिकायत पर गांव पहुंचे थे और उन्होंने एक युवक का पीछा किया था। बाद में युवक की लाश ट्रैक्टर के पहिये के नीचे मिली थी। इस मामले में एसएसपी ने ठाकुरद्वारा के तत्कालीन थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह, दरोगा आकाश परमार, ऋषभ शर्मा, हेड कांस्टेबल नरेश लाटियान, अनीस, सिपाही अजीत सिंह और रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था। इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed