फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SSP inaugurated Veerpur police post of Bhagatpur police station.

Moradabad News: भगतपुर थाने की वीरपुर पुलिस चौकी का एसएसपी ने किया उद्घाटन

Thu, 16 Oct 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
SSP inaugurated Veerpur police post of Bhagatpur police station.
भगतपुर। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बुधवार को भगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी वीरपुर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ एसपी देहात व क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा भी मौजूद रहे। भगतपुर थाना क्षेत्र में उत्तराखंड की सीमा पर ग्राम वीरपुर में पुलिस चौकी का काफी दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था जिसके अंतर्गत बुधवार को अधिकारियों ने चौकी का उद्घाटन किया। उत्तराखंड की सीमा पर पहले से ही नेपा पुलिस चौकी बनी हुई है अब दूसरे क्षेत्र में उत्तराखंड की सीमा पर वीरपुर चौकी का निर्माण किया गया है जिसके चलते अब भगतपुर क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा पर दो चौकी हो गई हैं। बुधवार की शाम को चौकी के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी सतपाल अंतिल व एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह, थाना प्रभारी भगतपुर रविंद्र प्रताप सिंह आदि ने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिहाज से चौकी का निर्माण कराया गया है।इस दौरान पूर्व प्रधान नेपाल सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह, प्रधान साजिद अली, पूर्व प्रधान सरवर हुसैन, पूर्व प्रधान जैनुल अली, रामसिंह पधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed