फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SS Academy defeated Jigyasa Club by 115 runs

Moradabad News: एसएस एकेडमी ने जिज्ञासा क्लब को 115 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
SS Academy defeated Jigyasa Club by 115 runs
मुरादाबाद। लिटिल मास्टर्स अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत एमपीएस स्कूल के मैदान पर मंगलवार को एक मैच खेला गया। इसमें मुरादाबाद की एसएस क्रिकेट एकेडमी ने लखनऊ के जिज्ञासा क्लब की टीम को 115 रन से मात दी। एसएस की ओर से अमान ने शान 126 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर एसएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अमान ने सर्वाधिक 126 रन ठोके। दूसरे छोर से अरशील ने टीम के लिए 77 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जिज्ञासा क्लब की ओर से समर्थ ने दो व प्रत्यक्ष ने एक विकेट झटका। बड़ा स्कोर होने के कारण जिज्ञासा क्रिकेट क्लब पर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव आ गया। विराट लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिज्ञासा क्लब की टीम 26.2 ओवर में 200 रन बनाकर ढेर हो गई। इसमें लव विश्वास ने 35 व प्रत्यक्ष ने 26 रन बनाए। एसएस एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव ने तीन व यश ने दो विकेट लिए। इस तरह एसएस एकेडमी ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मौके पर एमपीएस के कोच मिर्जा दानिश आलम, नवाज हाशमी, शरीफ, प्रतीक्षा, नासिर व यश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article