{"_id":"6238cd53d2b36b51ba5380fb","slug":"srwarrires-and-meraj-cricket-club-won-match-city-news-mbd4222036190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआर वॉरियर्स और मेराज क्रिकेट क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआर वॉरियर्स और मेराज क्रिकेट क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग के तहत रेलवे स्टेडियम में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एसआर वॉरियर्स ने देवा इंफ्राप्रोमोटर्स को 36 रनों से हराया। दूसरे मैच में मेराज क्रिकेट क्लब ने भव्या हॉस्पिटल को तीन विकेट से शिकस्त दी।
पहले मैच में एसआर टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर टीम ने 176 रन बनाए। इसमेंचेतन ने सर्वाधिक 57 रनों की शानदार पारी खेली। देवा टीम की ओर से अदीब और मोहम्मद शमीम ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवा इंफ्राप्रोमोटर्स की टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसआर टीम की ओर से वेंकटेश द्विवेदी और चेतन ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में भव्या हॉस्पिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 189 रन का लक्ष्य मेराज टीम को दिया। भव्या टीम के उवैस अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। मेराज टीम के लिए गेंदबाजी में फैक ने दो विकेट हासिल किए। मेराज के पर्व सिंह ने 38 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाकर 75 रन बनाए। इस पारी की बदौलत मेराज टीम तीन गेंदे शेष रहते जीत गई। गेंदबाजी में भव्या टीम के उमैर, अक्षु बाजवा और राकेश त्यागी ने दो-दो विकेट किए। मैच के दौरान नवेद सिद्दीकी, अजीत सिंह, इंतजार, शानू, फराज, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।