फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Springfields team became champion by defeating MPS

Moradabad News: एमपीएस को हराकर स्प्रिंगफील्ड्स की टीम बनी चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Springfields team became champion by defeating MPS
मुरादाबाद। घातक गेंदबाजी के दम पर स्प्रिंगफील्ड्स की टीम चैंपियन बनी। बिशप पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एमपीएस एकेडमी को 129 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। जीत के हीरो स्प्रिंगफील्ड्स के गेंदबाज यथार्थ वशिष्ठ रहे। उन्होंने पांच ओवर में नौ रन देकर चार विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन


टॉस जीतकर स्प्रिंगफील्ड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 35 ओवर के मैच में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर हर्ष सिंह महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पांचवें नंबर पर खेलने उतरे शिवम ने 60 रन बनाए। इसमें सात चौके व एक छक्का शामिल हैं। एमपीएस की ओर से गेंदबाजी में आकाश चौहान ने तीन व विशाल त्यागी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस की टीम 17.5 ओवर में 50 रन बनाकर ढेर हो गई। यथार्थ वशिष्ठ व वहाब की गेंदबाजी के आगे एमपीएस के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। यथार्थ वशिष्ठ ने चार व वहाब ने तीन विकेट झटके। एमपीएस के ओपनर शिवा ठाकुर महज 10 व फहद खान आठ रन बनाकर आउट हो गए। चार खिलाड़ी शून्य पर ही पवेलियन लाैट गए। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर पाारकर एकेडमी के कोच हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, शरीफ शेख, अमान, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed