फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Springfield reaches the title round on the strength of the trio of Shriyansh, Harsh and Ansh

Moradabad News: श्रीयांश, हर्ष और अंश की तिकड़ी के दम पर स्प्रिंगफील्ड खिताबी दौर में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Springfield reaches the title round on the strength of the trio of Shriyansh, Harsh and Ansh
मुरादाबाद। स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने दसवीं दिल्ली-एनसीआर अंडर-14 क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में एमएसटी गाजियाबाद की टीम को 148 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। टीम के लिए श्रीयांश यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 58 गेंदों पर 14 चौके और 13 छक्के की मदद से नाबाद 146 रन की पारी खेली और अंश यादव ने हैट्रिक विकेट झटके। टीम को सेमीफाइनल मैच में एकतरफा जीत दिलाने वाले श्रीयांश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नोएडा में खेली जा रही लीग में स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट खोकर 387 रन बनाए। टीम के लिए श्रीयांश ने नाबाद 146, हर्ष सिंह ने 85, नितिन सिंह ने 68 और कप्तान मो. कैफ ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी टीम से अभिषेक तिवारी और सचिन चौधरी ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएसटी क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद की पूरी टीम 28.2 ओवर में 239 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए शारिब ने 118 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। श्रेष्ठ तिवारी ने 46 रन का योगदान दिया। स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अंश गौतम ने हैट्रिक विकेट लेकर एमएसटी क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद के बल्लेबाजी क्रम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं आरिज आलम, मो. कैफ और मो. शान ने एक-एक विकेट लिए। मैच में हर्ष सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अंश गौतम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इस मौके पर कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मो. हसीन, धर्मिंदर राणा, हिमांचल यदुवंशी, जेपी सिंह, शोभित यादव, राहुल कुमार, अमित चौधरी और जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed