फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sports grounds will be developed at village level: Dr. Anandeshwar Pandey

ये बनिये की दुकान नहीं जो प्रस्ताव दिया और स्टेडियम बन गया, आनंदेश्वर पांडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds will be developed at village level: Dr. Anandeshwar Pandey
सोनकपुर स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के दौरान मौजूद कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी व मौजूद अन्य - फोटो : CITY
मुरादाबाद। ओलंपिक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित रैली शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंची। यहां सोनकपुर स्टेडियम में रैली का स्वागत हुआ। रैली में कारागार मंत्री जय कुमार जैकी और यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे भी शामिल रहे। इस मौके पर आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि खेल चला गांव की ओर योजना के तहत गांवों में खेल के मैदान विकसित कर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। रैली मुरादाबाद से बिजनौर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने गए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा प्रदेश के 51 जिलों में जागरूकता रैली निकाली जा रही है। रैली के स्वागत के बाद ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया। उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और तैयारी में गंभीरता लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना गांवों में ग्राम पंचायत के माध्यम से खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे। जिससे गांवों की प्रतिभा को आगे आने का पूरा अवसर मिल सके। खेलो इंडिया नीति के तहत गांवों और शहरों में अच्छे खिलाड़ी आगे लाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्हाेंने कहा कि विदेशों में खिलाड़ियों पर लाखों रुपये खर्च होते है जबकि हमारे यहां बहुत कम खर्च किया जाता है। फिर भी हमारे खिलाड़ी विदेशियों को मात देकर मेडल लेकर आते हैं। देश के स्पांसर ओलंपिक फंड में 30 करोड़ रुपये से अधिक दे चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं उत्तर सरकार में कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी वहां पर मौजूद खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ के संबंधित खेलो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई की भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में गौरवान्वित करने वाला प्रदर्शन करेंगे और पिछले वर्षों से अधिक मेडल लेकर लौटेंगे। यह रैली 4 अगस्त को लखनऊ में समाप्त होगी। इस मौके पर क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, डॉक्टर अजय विक्रम पाठक जिला सचिव ओलंपिक संघ, युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार चौहान, विशन पाल सिंह, रंजीतराज, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिसल गई महासचिव की जुबान, बोले - बनिये की दुकान नहीं जो प्रस्ताव देते ही स्टेडियम बन जाए
मुरादाबाद। ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव डा. आनंदेश्वर पांडे से जब पूछा गया कि नीतियों और हकीकत में अंतर है। खिलाड़ियों के लिए धरातल पर योजनाएं नहीं आ रहीं, केवल कागजों में सपने दिखाए जा रहे हैं तो महासचिव की जुबान फिसल गई। उन्होंने अटपटा जवाब देते हुए कहा कि ये कोई बनिये की दुकान नहीं कि प्रस्ताव दिया और स्टेडियम बन गया। जब उन्हें बताया कि प्रस्ताव दिए चार साल हो गए तो उन्होंने अपना रुख नरम करते हुए कहा कि इसे दिखवाया जाएगा कि देरी कहा हो रही है।
पैरालंपिक के लिए चुने गए संभल निवासी शूटर दीपेंद्र सिंह को पिस्टल का लाइसेंस न मिलने के सवाल पर डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यह गंभीर मामला है। वह दीपेंद्र को पिस्टल का लाइसेंस दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। बता दें कि दीपेंद्र सिंह पैरा ओलंपिक में 10 मीटर एअर पिस्टल शूटिंग में भाग लेने जाएंगे। पिस्टल का लाइसेंस न मिलने की वजह से वह किराये की पिस्टल से तैयारी करते हैं।
कोविड के कारण जिले में नया कारागार बनने में देरी
मुरादाबाद जिले की कारागार में क्षमता के हिसाब से उनके अंदर कई गुना ज्यादा कैदियों को रखा जा रहा है। जिसकी वजह से कोरोना महामारी के दौर में और भी ज्यादा खतरा उत्पन्न हो जाता है। शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि कोविड महामारी के कारण मुरादाबाद जिले में नया कारागार बनने में देरी हो रही है। जैसे ही इस महामारी से निजात मिलेगी। मुरादाबाद में नया कारागार बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

मुरादाबाद जिला ओलंपिक संघ कर रहा अच्छा कार्य
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि मुरादाबाद जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉक्टर अजय विक्रम पाठक द्वारा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में उनको ओलंपिक संघ द्वारा और भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed