फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sports

एशियन चैंपियनशिप में चमकेगा सूरज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
sports
sports
मुरादाबाद। नोएडा में 14-15 सितंबर को एशियन सैंबो फेडरेशन के निर्देश पर एशियन सैंबो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी सूरज सिंह का 57 भार वर्ग में भी चयन हुआ है और वह देश के लिए पदक की दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

नवीन नगर निवासी सूरज सिंह केजीके कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। सूरज ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले जूडो खेलना शुरू किया था। गत वर्ष आल इंडिया यूनिवर्सिटी अमृतसर में खेलने गए थे। वर्ष 2018 में ही पटना में हुई नेशनल सैंबो गोल्ड मेडल मिला था। वह एक साल पहले क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना के निर्देशन में अभ्यास कर रहे हैं। जून में कुरांश की एशियन चैंपियनशिप थाईलैंड गए थे। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से समस्या होती है। थाईलैंड जाने के लिए क्रीड़ा अधिकारी ने मदद की थी। अब वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन करना चाहते हैं। प्रदेश सचिव एसी सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष संतलाल यादव ने भी सूरज को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed